क्राइम की खबरों के लिए सुर्खियों में रहने वाले हरिद्वार जिले एक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी मां की मौजूदगी में चलती कार में रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कलियर से रुड़क की तरफ आ रही थी। कल देर रात की यह वारदात बताई जा रही है। महिला ने कलियर से रुड़की आते वक्त एक कार सवार युवक से लिफ्ट मांगी। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक महिला और उसकी छह साल की बच्ची को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह महिला रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर रात को ही काफी छानबीन की, लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं, मासूम बच्ची को सिविल लाइंस अस्पताल में एडमिट किया गया है। डाॅक्टर पीड़ित मासूम का उपचार कर रहे हैं।
महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी, उसका नाम सोनू है और उसने खुद को कलियर का रहने वाला बताया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात परमिंदर डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुड़की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात शुक्रवार देर उस दौरान हुई जब कलियर से रुड़की जा रही महिला ने एक कार सवार युवक से लिफ्ट मांगी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। आरोपी उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी इलाके में छोड़कर फरार हो गया। महिला किसी तरह से कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी की रात भर तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। एसपी देहात परमिंदर डोभाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे डाले जाएंगे। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।